Bahraich News: मिहींपुरवा की उन्नति सिंह बनीं मिस लखनऊ, अब IAS बनने का है सपना

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मिहींपुरवा की उन्नति सिंह ने मिस लखनऊ का खिताब जीतकर बहराइच और क्षेत्र का नाम रोशन किया। पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ उन्नति सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं और उनका सपना IAS अधिकारी बनना है।

बहराइच/मिहींपुरवा। मिहींपुरवा की बेटी उन्नति सिंह ने मिस लखनऊ का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही मिहींपुरवा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्नति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पढ़ाई के साथ सिविल सर्विस की तैयारी

मिहींपुरवा नगर पंचायत की गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी आनंद सिंह की बेटी उन्नति सिंह वर्तमान में लखनऊ के आईटी गर्ल्स पीजी कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। पढ़ाई के साथ वह सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी भी कर रही हैं। उन्नति का सपना भविष्य में IAS अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं। मिस लखनऊ का खिताब उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है।

पिता बोले- बेटी के सपने के साथ पूरा परिवार

उन्नति के पिता आनंद सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही मेधावी रही है। उन्होंने कहा कि उन्नति ने जो लक्ष्य तय किया है, उसे हासिल करने के लिए पूरा परिवार उसके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने की जरूरत है। परिवार का सहयोग मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।

मां भी बेटी की उपलब्धि से खुश

उन्नति की मां प्रिया सिंह गृहिणी होने के साथ मिहींपुरवा में ब्लू रोज ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं। उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, प्रशासन, खेल, कला समेत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में माता-पिता को बेटियों का हौसला बढ़ाना चाहिए और उन्हें अपने सपने पूरा करने के लिए अवसर देना चाहिए।

मिस लखनऊ बनने पर क्षेत्र में खुशी

उन्नति सिंह के मिस लखनऊ बनने की खबर मिलते ही मिहींपुरवा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह भविष्य में IAS बनने के अपने लक्ष्य को भी हासिल करेंगी। उन्नति की उपलब्धि ने यह संदेश भी दिया है कि मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग से बेटियां अपने सपनों को नई ऊंचाई दे सकती हैं।

ये भी पढ़े : 
Chitrakoot News: शाम को घर से निकला ग्रामीण, सुबह झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव; पांच पर केस

संबंधित समाचार