Bareilly News : रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 82 मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल, बारिश ने डाली खलल तो ऑनलाइन जुड़ीं राज्यपाल  

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

बारिश ने दीक्षांत के कार्यक्रम में खलल डाल दी। राज्यपाल (कुलाधिपति) आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंची। गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को धक्का लगा। राज्यपाल के हाथों मेडल मिलने की उनकी हसरत अधूरी रह गई। हालांकि राज्यपाल वर्चुअली समारोह से जुड़ी रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीष वचन दिए। 

अमृत विचार, बरेली : महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) का 24 वां भव्य दीक्षांत समारोह मंगलवार को कैंपस के अटल सभागार में आयोजित हुआ। बारिश ने दीक्षांत के कार्यक्रम में खलल डाल दी। राज्यपाल (कुलाधिपति) आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंची। गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को धक्का लगा। राज्यपाल के हाथों मेडल मिलने की उनकी हसरत अधूरी रह गई। हालांकि राज्यपाल वर्चुअली समारोह से जुड़ी रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीष वचन दिए। 

दीक्षांत समारोह का शुभारंभ कार्य परिषद और विद्या परिषद के सदस्यों की शोभा यात्रा के साथ हुआ। कुलपति प्रो केपी सिंह ने उपाधि हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को दीक्षोपदेश देकर प्रतिज्ञा कराई। इसके बाद डिजिलॉकर के माध्यम से 106031 उपाधियां दी गईं। 

ऑनलाइन माध्यम से समारोह से जुड़ीं राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद प्रेरणा स्थल, कृषि संकाय भवन का लोकार्पण किया। समारोह में स्नातक और परास्तनाक के 82 गोल्ड मेडलिस्ट को मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग भारत सरकार डॉ. राकेश कुमार रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। अति विशिष्ट अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार, विशिष्ट अतिथि के तौर पर शाहजहांपुर एसएस विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीबी सिंह मौजूद रहे। गोल्ड मेडल पाकर स्टूडेंट्स के चेहरे खिल उठे।


मौसम ने डाल दी खलल 


दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय कैंपस को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। लेकिन बरेली में सुबह से रुक-रुक का बारिश का दौर जारी है। समारोह में राज्यपाल को पहुंचा था। खराब मौसम के कारण वह नहीं आ सकीं। आखिर में जनभवन से वह ऑनलाइन समारोह में शामिल हुईं तो कार्यक्रम आगे बढ़ा। 

 

यह भी पढ़ें:- एमजेपीआरयू के दीक्षांत समारोह का मंच सजा, बारिश के चलते अभी नहीं पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 

संबंधित समाचार