Bareilly News : एमजेपीआरयू के दीक्षांत समारोह का मंच सजा, बारिश के चलते अभी नहीं पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

जनभवन से राज्यपाल ने समारोह को ऑनलाइन किया संबोधित

अटल सभागार में दीक्षांत समारोह का मंच सजा है। कैंपस में शानदार सजावट है। छात्र-प्रोफेसर और अतिथि पहुंच चुके हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रतीक्षा है। बारिश के कारण राज्यपाल निर्धारित समय पर बरेली नहीं पहुंच सकी हैं।

अमृत विचार : महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) आज अपना 24 वां दीक्षांत समारोह मना रहा है। विश्वविद्यालय कैंपस में भव्य सजावट की गई है। छात्र, अतिथि और प्रोफेसर्स अटल सभागार में पहुंच चुके हैं। लेकिन बरेली में सुबह से जारी बारिश के कारण कुलाधिपति (राज्यपाल) आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालय नहीं पहुंच सकी हैं। वह जनभवन से वर्चुअली समारोह से जुड़ीं। ऑनलाइन ही स्वामी विवेकानंद सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया। अतिथियों ने विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों के 82 टॉपर्स को गोल्ड मेडल प्रदान किए। 

दरअसल, मंगलवार को बरेली में झमाझम बारिश हुई। खराब मौसम के कारण कुलाधिपति बरेली नहीं पहुंच सकीं। आखिर में वह समारोह से ऑनलाइन कनेक्ट हुईं। वर्चुअली छात्रों को संबोधित किया। 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, एसएस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह रहे। एमजेपीआरयू के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। 

 

संबंधित समाचार