Rampur News : जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर रोक बरकरार, 10 अगस्त को अगली सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

जौहर यूनिवर्सिटी मामले में कमिश्नर कोर्ट में अहम सुनवाई, आरडीए और तहसील से तलब की रिपोर्ट

आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विवि को लेकर बड़ी राहत मिली है। मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट ने ध्वस्तीकरण पर रोक बरकरार रखते हुए आरडीए और तहसील से रिपोर्ट तलब की है।

रामपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट 'मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय' को लेकर एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के मामले में कमिश्नर कोर्ट ने फिलहाल अपनी रोक बरकरार रखी है। सोमवार को मंडलायुक्त कोर्ट में करीब दो घंटे तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने आरडीए और तहसील से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।

दो घंटे चली सुनवाई, RDA और तहसील से मांगी रिपोर्ट
जौहर विवि के 38 भवनों को अवैध बताकर रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ सोमवार को मुरादाबाद मंडलायुक्त न्यायालय में अहम सुनवाई हुई। अदालत ने पिछली सुनवाई में दिए गए अंतरिम रोक के आदेश को बरकरार रखा है। साथ ही, स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए आरडीए उपाध्यक्ष और संबंधित तहसील से रिपोर्ट मांगी है। मामले में अब सभी की निगाहें 10 अगस्त की अगली तारीख पर टिकी होंगी।

ये भी पढ़ें - Rampur News : डॉ. तजीन बोलीं, जौहर विवि के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे

संबंधित समाचार