बरेली कॉलेज में सछास का हल्लाबोल, कॉलेज प्रशासन को दी भूख हड़ताल की चेतावनी 

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

खेल मैदान पर बाहरी दखल के खिलाफ उतरे छात्र, कॉलेज प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

बरेली कॉलेज में सछास कार्यकर्ताओं ने खेल मैदान को राजनीतिक गतिविधियों से मुक्त करने, छात्रसंघ चुनाव कराने और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी छात्रसभा ने बरेली कॉलेज के खेल मैदान को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सछास का आरोप है कि स्पोर्ट्स ग्राउंड राजनीतिक गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाता है। दूसरे कार्यक्रम भी कराए जाते हैं। इससे खेल गतिविधियां प्रभावित होती हैं। सछास ने खेल मैदान का राजनीतिकरण नहीं होने दिया जाएगा-पोस्टर के सोमवार को साथ धरना-प्रदर्शन किया। विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज प्रबंधन को चेताया कि अगर उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो कैंपस में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। 

सोमवार को छात्रनेता परीक्षा हाल की तरफ जाने वाले रास्ते पर धरने पर बैठ गए। खिलाफ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रॉक्टरों ने छात्रनेताओं को समझाने का प्रयास किया तो यहां हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। हालांकि सछास कार्यकर्ता अड़ गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

सछास का आरोप है कि कॉलेज में बाहरी तत्वों का हस्तक्षेप बढ़ रहा है। इससे शैक्षिक माहौल प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा खेल मैदान भी अक्सर कार्यक्रमों के कारण व्यस्त रहता है। इससे छात्रों को समस्या हो रही है। वह खुलकर प्रशासन के विरोध दर्ज नहीं करा सकते हैं। लेकिन ये स्थितियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉलेज में बाहरी तत्वों के दखल को तत्काल रोका जाए। इसको लेकर सछास लगातार आवाज उठाती रहेगी। 

छात्रसंघ चुनाव की मांग 
सछास ने छात्रसंघ चुनाव कराने की भी आवाज उठाई है। सछास ने कहा कि लंबे अरसे से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन से हमारी मांग है कि छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं। इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा कैंपस के प्रमुख स्थल पर स्थापित की जाए। 

प्रदर्शन के दौरान सछास के महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल सिंह, प्रदेश सचिव संजय मेवाती, दीपक यादव, शिव प्रताप सिंह, किशन, अमर यादव आदि छात्रनेता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली नाथ नगरी : सावन में शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब, जानें 7 प्राचीन नाथ मंदिरों का इतिहास

संबंधित समाचार