Shravasti News : ट्रांसफार्मर से सीधे ई-रिक्शा चार्ज, दिनदहाड़े बिजली चोरी; जान जोखिम में
सिरसिया के कैथोली गांव का मामला, बिजली निगम ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही
श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र के कैथोली गांव में ट्रांसफार्मर से सीधे केबल जोड़कर ई-रिक्शा चार्ज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक दिन और रात दोनों समय बिजली चोरी कर रहे हैं। इससे बिजली निगम को नुकसान के साथ चालकों की जान पर भी खतरा बना हुआ है। बिजली निगम के अवर अभियंता ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
सिरसिया(श्रावस्ती), अमृत विचार: सिरसिया थाना क्षेत्र के कैथोली गांव में बिजली चोरी कर ई रिक्शा चार्ज किया जा रहा था। ई रिक्शा चालक कम ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर होने का फायदा उठाकर सीधे उसी से ई रिक्शा चार्ज कर रहे है। ऐसा कर के न सिर्फ बिजली निगम को नुक्सान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि वह अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे है। यह काम रात के अंधेरे में ही नहीं दिन के उजाले में भी हो रहा है।
जानकारों की माने तो इस बिजली चोरी में सिर्फ ई रिक्शा चालक ही नहीं, पास बने घर के लोग भी शामिल है। जिनकी सह पर कैथोली गांव में बिजली चोर बेखौफ होकर धड़ल्ले के साथ अपना ई-रिक्शा सीधे ट्रांसफार्मर से केबल जोड़कर चार्ज करते हैं। ऐसा ही कुछ सोमवार को भी देखा गया। जब तीन ई रिक्शा चार्ज किया जा रहा था। इस बारे में बिजली निगम के अवर अभियंता का कहना है कि सूचना मिली है, जांच कर करवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-हर जिले के कॉलेज-यूनिवर्सिटी में होगी अभ्युदय कोचिंग, UPSC से NEET-JEE तक की तैयारी कराएगी सरकार: CM योगी
