Shravasti ARTO Office: 10:30 बजे तक अधिकारी नदारद? वीडियो वायरल, कार्यालय के बाहर इंतजार करते दिखे लोग
काम के लिए पहुंचे लोग करते रहे इंतजार, वायरल वीडियो में कार्यालय में अधिकारियों की गैरमौजूदगी का दावा; प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
श्रावस्ती, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यालय का समय से संचालन करने व अधिकारियों को समय पर उपस्थिति के निर्देश दिए है। वही एआरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर में दावा किया गया है कि सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे तक एआरटीओ कार्यालय में अधिकारी नजर नहीं आए। वहीं अपने काम के लिए पहुंचे लोग कार्यालय के बाहर इंतजार करते दिखाई दिए।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सोमवार सुबह से ही विभिन्न कार्यों को लेकर लोग एआरटीओ कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय में अधिकारियों की अनुपस्थिति के चलते लोगों को इंतजार करना पड़ा। इससे कार्यालय की व्यवस्था व जिम्मेदारों की समयबद्धता को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
देखा जाये तो एआरटीओ कार्यालय डीएम कार्यालय से करीब 300 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में जब डीएम अन्नपूर्णा गर्ग समय से कार्यालय पहुंच रहीं है तो एआरटीओ कार्यालय में समय से अधिकारियों के न पहुंचने को लेकर सवाल उठ रहा है। अब देखना यह है कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल अमृत विचार इस वीडियो के किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ेंः उन्नाव में मोबाइल चोरी के शक में युवक को दी ‘तालिबानी सजा’, पिता-पुत्र ने मिलकर मुंडवाया सिर और मूछ
