Shravasti News : शिक्षक विवेक पटेल ने पेश की मिसाल, लगातार आठवें साल 125 बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

Amrit Vichar Network
On

इकौना के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर में सहायक शिक्षक विवेक पटेल की पहल, नवप्रवेशी बच्चों को स्कूल बैग

इकौना (श्रावस्ती), अमृत विचार: शिक्षा के क्षेत्र में सेवा और समर्पण की एक प्रेरणादायी मिसाल पेश करते हुए इकौना के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर के सहायक शिक्षक विवेक पटेल ने लगातार आठवें वर्ष अपने निजी सहयोग से विद्यालय के 125 नवप्रवेशी बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, ड्राइंग बॉक्स तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस पहल से विद्यालय के बच्चों में उत्साह व खुशी का माहौल देखने को मिली। 

6

विदित हो कि शिक्षक विवेक पटेल पिछले आठ वर्षों से प्रतिवर्ष नवप्रवेशी बच्चों को अपने व्यक्तिगत संसाधनों से शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को विद्यालय से जोड़ना, नियमित उपस्थिति बढ़ाना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। उनकी इस पहल को क्षेत्र में शिक्षा सेवा का अनुकरणीय उदाहरण माना जा रहा है। इसी के क्रम में सोमवार को विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक व ग्रामीणों की मौजूदगी में सामग्री का वितरण किया गया।

cats

शिक्षक विवेक पटेल ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिलना चाहिए। आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा नहीं बनना चाहिए। जब कोई बच्चा नए उत्साह के साथ विद्यालय में प्रवेश करता है और उसे आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध होती है, तो उसके भीतर सीखने का आत्मविश्वास और अधिक मजबूत होता है।

प्रधानाध्यापक भानु प्रकाश पाण्डेय ने विवेक पटेल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लगातार आठ वर्षों तक व्यक्तिगत स्तर पर इस प्रकार का सहयोग करना अत्यंत प्रेरणादायी है। ऐसे शिक्षक न केवल विद्यार्थियों के भविष्य को संवारते हैं, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति विश्वास और जागरूकता भी बढ़ाते हैं।

cats

अभिभावकों ने भी शिक्षक विवेक पटेल के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार की ओर से मिला यह सहयोग उनके बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी है। ग्रामीणों ने इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताते हुए अन्य लोगों से भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने की अपील की।

संबंधित समाचार