श्रावस्ती : सड़क किनारे सजे हैं मिठाइयों के स्टॉल, खुले में बेची जा रही मिठाइयां
श्रावस्ती, अमृत विचार: रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों में मिठाई की खरीदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है। लोगों को लुभाने के लिए हर जगह दुकानें सज गई हैं। दुकानों के बाहर रंग बिरंगी मिठाइयों की खुली किश्तियाँ लोगों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं खुले में बिक रही इन मिठाइयों से लोगों के सेहत पर भी गलत प्रभाव पड़ने की आशंका ह
भिनगा, इकौना, मल्हीपुर, जमुनहा, गिलौला हो या सिरसिया बाजार। सभी जगह सड़क किनारे मिठाई कारोबारियों ने अपना स्टॉल सजा दिया है। इन दुकानों पर खुले में ही मिठाइयां बेंची जा रही हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार सिर्फ खानापूर्ति कर रहे है। दुकानदार को न तो लोगों के सेहत की चिंता है न ही विभाग का डर। खरीदार भी इन मिठाइयों की खरीदारी भी कर रहे हैं।
इस बारे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदर्श कुमार का कहना है कि त्योहार के मद्देनजर लगातार छापामारी की जा रही है। गुरुवार गिलौला बाजार में 20 किलो लड्डू को नष्ट कराया गया है। इसके पहले गिलौला में ही फंगस लगा खोया भी नष्ट कराया गया था। अन्य बाजारों में भी निगरानी की जा रही है। सड़क किनारे खुले में मिठाई बेचना गलत है। जहां गड़बड़ी मिली कार्रवाई की जाएगी।
