गोंडा: अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग है नवरात्रि, कल से पूरे नौ दिनों तक होगी मां की आराधना

गोंडा: अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग है नवरात्रि, कल से पूरे नौ दिनों तक होगी मां की आराधना

गोंडा, अमृत विचार। 9 अप्रैल को वासंतिक नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है और 17 अप्रैल को महानवमी के दिन समाप्त होगा। मंगलवार की सुबह सूर्य की पहली किरण से ही अमृत सिद्धियोग, सर्वार्थ सिद्धियोग, शशि योग एवं अश्वनी नक्षत्र का अद्भुत महासंयोग बन रहा है। यह 30 साल बाद बन रहा है। यह महासंयोग 19 अप्रैल तक जारी रहेगा। नौ दिनों तक चलने वाली मां की अखंड पूजा व आराधना भक्त पूरे मनोयोग से कर सकते हैं। नौ दिनों तक आराधना के लिए घट स्थापना नौ अप्रैल को सुबह 6.11 मिनट से सुबह 10.23 मिनट तक किया जा सकता है।

cats03

 इसके अलावा अभिजित मुहूर्त 11.57 मिनट से दोपहर 12.48 मिनट तक किया जा सकता है। पंडित राजन मिश्र कहते हैं कि इस बार नवरात्रि पर सुंदर और सिद्धि योग बन रहा है। यह बहुत ही पावन कारी है। पूरी श्रद्धा एवं समर्पण भाव से व्रत रखने व मां की आराधना करने से सिद्धकारी होगा। राजन मिश्र कहते हैं कि नौ अप्रैल को सुबह 7.32 बजे से यह योग शुरू होगा। 17 अप्रैल को महानवमी पर समाप्त होगा। अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग 19 अप्रैल को सुबह 5.06 बजे तक रहेगा।

UntitledUntitled(1)

नवरात्रि को लेकर सभी श्रद्धालुओं ने मां की आराधना की तैयारी की है। किसी ने विशेष पूजा की तो किसी ने अन्य तरीके से। जिले भर में स्थापित मां के मंदिरों को रंगरोगन कर सजाया गया है। नगर के खैरा भवानी, काली भवानी, विंध्यवासिनी माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सिद्धिपीठ मां उत्तरी भवानी मंदिर(वाराही देवी) में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। 

गोंडा सहित आसपास के जिलों व पश्चिम व पूर्वी उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में भक्त पैदल मां के दर्शन को आते हैं। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर अवस्थित होने के नाते यहां भारी भीड़ जुटती है। इसके लिए प्रशासन ने कई जगह बैरिकेडिंग की है। वाहनों के खड़े करने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। मंदिरों में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी मंदिरों की सफाई तथा मंदिर तक आने जाने वाले मार्गों की धुलाई भी की गई है।

cats02

बढ़ गए मेवा, मिष्ठान व फलों के दाम

नवरात्रि शुरू होते ही फलों के भाव में तेजी देखी जा रही है। जो फल अभी तक कम दाम पर बिक रहे थे उनमें अचानक 15 से 20 रुपए की बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोई फल ऐसा नहीं है इसके दाम विगत दिनों से बढ़ा ना हो। व्रत रहने वालों के लिए महंगाई परेशानी का सबब बनती जा रही है। फलों का दाम बढ़ने से श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं सेब पपीता अंगूर संतरा केला के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

  1. सेब 120 से 180 रुपए प्रति किलो
  2. अंगूर 60 से 90 रुपए प्रति किलो
  3. संतरा 20 से 60 रुपए प्रति किलो
  4. पपीता 30 से 55 रुपए प्रति किलो
  5. केला ₹40 दर्जन से ₹70 दर्जन 
  6. नारियल ₹30 पीस से ₹60 पीस

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बीमार और प्रसूतिका कर्मचारियों की चुनाव में लगा दी ड्यूटी, पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन