बस्ती में बसपा ने बदला प्रत्याशी, दयाशंकर मिश्र का काटा टिकट, लवकुश पटेल बनाया उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने जौनपुर के बाद अब बस्ती से घोषित उम्मीदवार दया शंकर मिश्रा का टिकट काट दिया है। बीएसपी ने अब लवकुश पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। लव कुश पटेल ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। 

पहले घोषित उम्मीदवार दया शंकर मिश्रा भाजपा में सीनियर लीडर थे और टिकट न मिलने की वजह से बीएसपी में शामिल गये थे और मायावती ने उन्हे टिकट भी दे दिया था। लेकिन बदले राजनीतिक घटनाक्रम में बीएसपी ने अब वहां से लवकुश पटेल को चुनाव में उतारा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने निवर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी को और समाजवादी पार्टी से राम प्रसाद चौधरी चुनाव मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़े: CISCE 10वीं, 12वीं 2024 का परिणाम हुआ जारी, लिंक पर जाकर ऐसे करें चेक

संबंधित समाचार