CISCE 10वीं, 12वीं 2024 का परिणाम हुआ जारी, लिंक पर जाकर ऐसे करें चेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) 10वीं, 12वीं का परिणाम जारी हो चुका है। विस्तृत परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर दिखना शुरू हो गया है। परिणाम देखने के लिए वेबसाइट पर कुछ गाइडलाइन भी बोर्ड की ओर से जारी की गई हैं। विस्तृत परिणाम को देखने के लिए बोर्ड की ओर से सभी स्कूल प्रबंधकों को भी नोटिाफिकेशन जारी किया गया है। वह अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से सभी बच्चों के परिणाम को एक साथ देख सकते हैं। 

इस संबंध में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISE)ने सभी स्कूल प्रमुखों कल ही पत्र जारी कर दिया था। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना परिणाम सीआईएससीई की वेबसाइट http://cisce.org पर जाकर देख सकते हैं। लखनऊ से सीआईएससीई कोआर्डिनेटर माला मेहरा ने बताया कि इस बार लखनऊ से 10वीं और 12वीं में 10 हजार से अधिक बच्चे शामिल हुए थे। सख्त निगरानी में आयोजित हुई परीक्षा में सभी छात्र-छात्रायें शामिल हुए थे। 

विस्तृत अपडेट जारी...........

संबंधित समाचार