LUCKNOW UNIVERSITY: स्टूडेंट्स ने सूर्यनमस्कार का अभ्यास, विश्वविद्यालय में योग माह का आयोजन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के संरक्षण एवं निर्देशन में फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन के तत्वाधान में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 16.06.2024 को सुबह 5.30 गोमती नदी के तट पर सूर्यनमस्कार का अभ्यास किया गया। सूर्य को सूर्य देवता माना जाता है, जिन्हें ब्रह्मांड का निर्माता माना जाता है और वैदिक परंपरा में सूर्य चेतना और ईश्वर का प्रतीक है। इस प्रकार, सूर्य नमस्कार को सबसे महत्वपूर्ण योग अभ्यासों में से एक माना जाता है। फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन के कोर्डिनेटर डॉ.अमरजीत यादव ने बताया कि सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ है। यह अकेला अभ्यास ही हमारे सम्पूर्ण शरीर का व्यायाम करा देता है। इसके दैनिक अभ्यास से हमारा शरीर निरोगी, स्वस्थ और चेहरा ओजपूर्ण  हो जाता है।

YOGAA

सूर्यनमस्कार है लाभकारी

महिलायें, पुरुष, बच्चे, वृद्ध, सूर्य नमस्कार सभी के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके अभ्यास से पेट की चर्बी घटती है, शरीर को डीटॉक्स करता, मन की हर चिंता और तनाव को दूर करता है। शरीर में लचीलापन लाता है, मासिक धर्म को नियमित करता है, अंतर्दृष्टि विकसित होती है, हड्डियाँ मज़बूत बनती है, मांसपेशियों में लचीलापन आता है रक्त का संचार संतुलित मात्रा में होता है,एकाग्रता बढ़ती है। इस अवसर पर डॉ रामकिशोर,शोभित सिंह,रोमा हेमवानी,मोनिका सिंह,पीयूष तिवारी, अभिषेक साहू,प्रतीक केसरवानी,आशा राजवंशी,शुभांगी,सपना कुशवाहा, शिखर शुक्ला,संजना कुशवाहा नम्रता मिश्रा ने सूर्यनमस्कार किया।

यह भी पढ़ेः LUCKNOW UNIVERSITY: 23 छात्रों का मदरसन कंपनी में हुआ प्लेसमेंट, स्टूडेंट्स को मिला 3 लाख का पैकेज

संबंधित समाचार