बुलंदशहर: सिलेंडर विस्फोट में 5 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बड़ा हादसा हुआ है। सिलेंडर फटने से पूरा मकान गिर गया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया है और राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये हैं, उन्होंने घटना पर दुख जताया है।

वहीं मकान के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे आशापुरी कालोनी में एक महिला रात का भोजन बना रही थी कि गैस सिलेंडर में जाेरदार धमाका हुआ और पूरा मकान जमीदोज हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लेंटर की मलबे से महिला और बच्चों समेत पांच लोगों के शव निकाले गए हैं हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुयी है। मौके पर आला अधिकारियों की मौजूदगी में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: यौन शोषण के आरोपी प्रिंसिपल को नहीं मिली जमानत

संबंधित समाचार