वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण कुंवर ने बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से इतिहास विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से प्री‑पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की लेकिन राह पत्रकारिता की चुन ली। मुख्यधारा की प्रिंट मीडिया में 26 वर्षों का अनुभव रखने वाले शशिभूषण कुंवर ने फरवरी 2000 में दैनिक हिंदुस्तान, पटना से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद दैनिक आज में तीन वर्षों तक कार्य किया । वर्ष 2009 से प्रभात खबर, पटना में लगातार 17 वर्षों तक स्टेट ब्यूरो में रिपोर्टिंग की। स्टेट ब्यूरो का नेतृत्व भी संभाला। इस दौरान उन्होंने बिहार की शीर्ष राजनीतिक घटनाओं, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की सभाओं, विधानसभा एवं विधान परिषद के सभी सत्रों की रिपोर्टिंग की है। राजनीतिक दलों की गतिविधियों की गहन कवरेज के साथ‑साथ उन्होंने कैबिनेट विभाग, सचिवालय, लोकसभा‑राज्यसभा सत्र, पंचायत आम चुनाव, पैक्स चुनाव, स्वास्थ्य, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी अपनी पहचान बनाई है। वर्तमान में शशिभूषण कुंवर अमृत विचार से जुड़े हैं और बिहार ब्यूरो का नेतृत्व कर रहे हैं।
