Shravasti News : 38 किसान परिवारों के खाते में पहुंची सहायता राशि, विधायक रामफेरन बोले- सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध

Amrit Vichar Network
On

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत लखनऊ से सीएम योगी ने 4,300 लाभार्थियों को बांटी 215 करोड़ रुपये की सहायता; श्रावस्ती में विधायक और एडीएम ने सौंपे डेमो चेक

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत श्रावस्ती के 38 लाभार्थियों के खातों में आर्थिक सहायता भेजी गई। भिनगा तहसील के 20, इकौना और जमुनहा के नौ-नौ लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला।

श्रावस्ती, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 4,300 लाभार्थी परिवारों को कुल 215 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की। इसी क्रम में श्रावस्ती जिले के 38 लाभार्थियों के बैंक खातों में भी योजना की धनराशि हस्तांतरित की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक रामफेरन पाण्डेय और अपर जिलाधिकारी (एडीएम) ललित कुमार ने लाभार्थियों को डेमो चेक प्रदान किए।

2

भिनगा के 20 और इकौना-जमुनहा के नौ-नौ लाभार्थी शामिल

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन भी सुना। एडीएम ललित कुमार ने बताया कि जिले के कुल 38 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आर्थिक सहायता दी गई है। इनमें भिनगा तहसील के 20, इकौना के नौ और जमुनहा तहसील के नौ लाभार्थी शामिल हैं।

31

किसानों के हित में काम कर रही सरकार: विधायक

विधायक रामफेरन पाण्डेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है और पात्र लोगों को उनका लाभ दिया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इससे प्रभावित परिवारों को मुश्किल समय में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में एसडीएम जमुनहा रवेंद्र कुमार, एलआरसी विश्वनाथ सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और लाभार्थी किसानों के परिजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- Shravasti News : धार्मिक जलसे से लौट रहे बाइक सवार की दर्दनाक मौत, दो छोटे भाई और तीन बहनों के सिर से उठा सहारा

 

 

संबंधित समाचार