Shravasti News : धूमधाम से मना भगवान चित्रगुप्त का पूजनोत्सव, कायस्थ समाज ने की कलम-दवात की पूजा

Amrit Vichar Network
On

श्रावस्ती के कटरा और इकौना में भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया, कायस्थ समाज के लोगों ने विधि-विधान से कलम-दवात की पूजा कर प्रसाद स्वरूप कलम वितरित की

श्रावस्ती के कटरा और इकौना में कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान कलम-दवात की पूजा की गई और लोगों को प्रसाद स्वरूप कलम वितरित की गई।

इकौना (श्रावस्ती), अमृत विचार। श्रावस्ती के कटरा और इकौना में भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने परंपरागत तरीके से कलम-दवात का पूजन किया। रोली लगाकर कलम की पूजा की गई और उपस्थित लोगों को प्रसाद स्वरूप कलम वितरित की गई।

कलम-दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त को किया नमन

पूजनोत्सव के दौरान लोगों ने कागज पर भगवान चित्रगुप्त का चित्र बनाकर पुष्प, अक्षत और रोली से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलम-दवात का पूजन कर अपनी लेखनी से कागज पर शुभ कार्यों की शुरुआत की। कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

3

ब्रह्मा की तपस्या से प्रकट हुए थे भगवान चित्रगुप्त

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त सृष्टि के सभी प्राणियों के शुभ-अशुभ कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को प्रजापिता ब्रह्मा की 11 हजार वर्षों की अखंड तपस्या के फलस्वरूप भगवान चित्रगुप्त लेखनी और दवात के साथ उनकी काया से प्रकट हुए थे। इसी मान्यता के चलते इस दिन कायस्थ समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त का पूजन करते हैं। साथ ही अपनी आजीविका और ज्ञान के प्रमुख साधन कलम-दवात की पूजा कर लेखन कार्य करते हैं।

पूजनोत्सव में शामिल हुए समाज के लोग

कटरा में आयोजित कार्यक्रम में गुर सरन लाल श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, निश्चल श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, बिक्की श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव और चंद्रदीप श्रीवास्तव सहित अंश, नैतिक, डुग्गू, नैन्सी, यशी, खुशी और जाह्नवी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- Milk Price Hike: दूध खरीदने के लिए ढीली करनी होगी जेब, Mother Dairy ने बढ़ाए दाम, जानिए कब से होंगे लागू

संबंधित समाचार