Hardoi News: तीन महीने से गायब 40 लाख के 220 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए फोन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

हरदोई में पुलिस की सर्विलांस सेल ने तीन महीने से गायब 220 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। करीब 40 लाख रुपये कीमत के इन मोबाइल को मंगलवार को उनके मालिकों को सौंप दिया गया।

हरदोई। जिले में पिछले तीन महीनों के दौरान गुम हुए सैकड़ों मोबाइल फोन की तलाश में जुटी पुलिस की सर्विलांस सेल को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने लगातार प्रयास कर करीब 40 लाख रुपये कीमत के 220 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। मंगलवार को पुलिस ने इन सभी मोबाइल को उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द कर दिया।

शिकायत मिलने के बाद शुरू हुई तलाश

पिछले तीन महीनों में जिले के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों के मोबाइल फोन गायब हो गए थे। मोबाइल खोने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उन्हें बरामद कराने की मांग की थी। इसके बाद सर्विलांस सेल ने गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने का काम शुरू किया।

टीम ने तकनीकी माध्यमों से एक-एक मोबाइल की तलाश की और कई प्रयासों के बाद 220 फोन बरामद करने में सफलता हासिल की।

Hardoi News (1)

फोन पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे

मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को बुलाकर सुपुर्द किए। पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए 220 मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये है।

कई लोगों के फोन महीनों से गायब थे। दोबारा अपना मोबाइल हाथ में आने पर पीड़ितों ने पुलिस टीम का आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ेंः IndiGo ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, आज से महंगा हुआ हवाई सफर... दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक जानें नया चार्ज

संबंधित समाचार