लखनऊ में युवक पर चाकू से हमला : बीच-बचाव करने पहुंचे साथी को किया घायल, पैसों के विवाद ने लिया हिंसक रूप
पहले कार से पत्रकार की गाड़ी में टक्कर मारी और फिर चाकू लेकर हमला करने दौड़ पड़ा।
लखनऊ के नाका हिंडोला थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। होटल दीप अवध के पास आरोपी राजकुमार उर्फ लल्लन ने पहले जेके 24 न्यूज चैनल के पत्रकार संतोष शर्मा की कार में टक्कर मारी और फिर उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। साथी को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे एचएनएम न्यूज चैनल के पत्रकार तारिक पर आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। हमले में घायल तारिक को बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया है।
लखनऊ। लखनऊ के नाका हिंडोला पुलिस थाना अंतर्गत बृहस्पतिवार की रात एक होटल के निकट पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद के बाद चाकू से किए गए हमले में एक समाचार चैनल का पत्रकार घायल हो गया। होटल दीप अवध के पास एक युवक ने पहले कार से पत्रकार की गाड़ी में टक्कर मारी और फिर चाकू लेकर हमला करने दौड़ पड़ा। इस दौरान साथी पत्रकार को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे न्यूज चैनल के युवक तारिक पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घायल युवक की पहचान तारिक के रूप में हुई है जो न्यूज चैनल के साथ काम करता है।
बलरामपुर अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर
बृहस्पतिवार रात जारी एक बयान में पुलिस ने कहा कि रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि राजकुमार उर्फ लल्लन (46) ने होटल दीप अवध के पास सड़क पर एक न्यूज चैनल के युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया है। इसमें कहा गया है कि इस सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तारिक को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
पैसों के विवाद में कार से मारी टक्कर
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। उन्होंने बताया कि आरोपी राजकुमार नशे की हालत में मौके पर पहुंचा और उसने पहले अपनी कार से संतोष शर्मा की कार को टक्कर मारी इसके बाद उसने चाकू से हमले का प्रयास किया।
साथी को बचाने पहुंचे तारिक पर किया हमला
कार में टक्कर मारने के बाद आरोपी ने संतोष शर्मा पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया। हालांकि, संतोष शर्मा दूर हट गए और पत्रकार तारिक ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ आरोपी राजकुमार को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है, पीड़ित के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
हिरासत में चाकू के साथ आरोपी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार उर्फ लल्लन को घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू के साथ हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
