Pilibhit News: पूर्व विधायक की याद में बनी सड़क, राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Priya Chaturvedi
On

विकास निधि से 11 लाख रुपये की लागत से डिग्री कॉलेज चौराहे से ऑकेजन बैंक्विट हॉल तक हुआ निर्माण, अमरिया क्षेत्र में ग्रामीणों से भी किया संवाद

पीलीभीत में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने पूर्व विधायक स्वर्गीय बीके गुप्ता के नाम पर बनी सड़क का लोकार्पण किया। करीब 11 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क के बाद उन्होंने अमरिया क्षेत्र के गांवों में जनसंवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

पीलीभीत, अमृत विचार। शहर में पूर्व विधायक स्वर्गीय बीके गुप्ता के नाम पर बनी सड़क का रविवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने लोकार्पण किया। विकास निधि योजना के तहत डिग्री कॉलेज चौराहे से ऑकेजन बैंक्विट हॉल तक करीब 11 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण के दौरान राज्यमंत्री ने सड़क को जनता को समर्पित किया। इस मौके पर सचिन गुप्ता, छन्नू, मनोज पटेल, राकेश लोधी और संजीव सिंह चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सड़क लोकार्पण के बाद राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने अमरिया क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। उन्होंने भगवंतपुर बजेडा, पसियापुर, नंद, डांडिया बिसौली और खमरिया पुल समेत कई स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम किए। इस दौरान ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और स्थानीय जरूरतें जानीं। ग्रामीणों ने भी अपनी बात रखते हुए समस्याओं के समाधान की अपेक्षा जताई।

राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जनसंवाद के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी जरूरतों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें- पहले डीएम ने भरा परिवार का ब्योरा, अब आपकी बारी... बरेली में स्वगणना अभियान का आगाज