IPL 2022 : कोलकाता में छाए बादल! नहीं हुआ मैच तो कौन सी टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का पहला क्वालिफायर मंगलवार को खेला जाना है। गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में जंग होनी है। कोलकाता में मंगलवार को बारिश होने की भी संभावना है, ऐसे में क्वालिफायर पर कुछ असर भी पड़ सकता है। Kolkata rn ??#RoyalsFamily | #GTvRR …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का पहला क्वालिफायर मंगलवार को खेला जाना है। गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में जंग होनी है। कोलकाता में मंगलवार को बारिश होने की भी संभावना है, ऐसे में क्वालिफायर पर कुछ असर भी पड़ सकता है।

लेकिन अगर क्वालिफायर-1 में एक भी बॉल नहीं फेंकी जाती है, तो फाइनल में किस टीम को जगह मिलेगी। यह समझिए… क्वालिफायर-1 में प्वाइंट टेबल की टॉप-दो टीमें आमने-सामने हैं। गुजरात टाइटन्स नंबर-एक पर और राजस्थान रॉयल्स नंबर-दो पर रही थी। क्वालिफायर-एक में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जाती है, जबकि हारने वाली टीम को एक मौका और मिलता है।

अगर बारिश की वजह से मैच में एक भी बॉल नहीं फेंकी जाती है, तो प्वाइंट टेबल की नंबर-1 टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। यानी गुजरात टाइटन्स की टीम फाइनल में पहुंचेगी और राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर-दो में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ना होगा।

ये भी पढ़ें : IND vs SA T20 Series : राहुल द्रविड़ के कहने पर शिखर धवन को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, खुद बीसीसीआई अधिकारी ने किया खुलासा

संबंधित समाचार