फर्रुखाबाद : जेई को बंधक बनाकर पीटने पर सभासद समेत दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, फर्रुखाबाद । बिजली चोरी पकड़ने के लिए चेकिंग करने टीम के साथ गए जेई को पकड़ कर कमरे में बंद कर पीट दिया गया। उनका मोबाइल तोड़कर अभिलेख भी फाड़ दिए। हवाई फायरिंग करने से जेई कर्मचारियों के साथ जान बचाकर भाग निकले। जेई की तहरीर पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभासद समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

345

जसमई विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता हरिओम सिंह ने मोहल्ला करामत खां निवासी सभासद नौशाद, उसके पुत्र फैज, फैजल, मोहल्ले के रहने वाले फरहान, पप्पू, शमीम, बाबा, रिजवान, प्रवेश व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि 19 मई को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि सभासद नौशाद के मोहल्ले में बिजली चोरी रोजाना होती है। इस पर वह आउटसोर्स से विभाग में लगे कर्मचारियों को लेकर चेकिंग करने गए। चेकिंग के दौरान सभासद अन्य लोगों के साथ आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। पकड़ कर घर के अंदर ले गए और कमरे में बंद कर गला दबाने का प्रयास किया। शोर शराबा पर आउटसोर्स कर्मचारी घर के अंदर घुस आए और बचाया। उसी दौरान आरोपियों ने सरकारी अभिलेख और मोबाइल तोड़ दिया। जान से मारने की नियत से फायर किया। वह बाल-बाल बच गया और साथियों के साथ वहां से जान बचाकर भाग आया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सभासद नौशाद व उसके साथी परवेश को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - हरदोई : सिपाही का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

ICC महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का बड़ा विस्तार! अब 10 टीमें खेलेंगी, शामिल होंगे 5 टेस्ट देश
अजय राय ने प्रधानमंत्री मोदी को कहे अपशब्द, तो भड़की भाजपा, सीएम योगी बोले- ये लोग माफी मांगने लायक भी नहीं बचे
Asian Championship में दहाड़ेंगे PWL के धुरंधर! अंडर-17 और अंडर-23 एशियन रेसलिंग के लिए भारतीय टीम का ऐलान
राजकुमार राव ने बतौर प्रोड्यूसर रखा फिल्म इंडस्ट्री में कदम, साउथ एक्ट्रेस संग स्क्रीन शेयर करेंगे एक्टर, फिल्म की रिलीज डेट आई सामने  
मथुरा नगर निगम में अनोखा प्रदर्शन : प्रदूषण के विरोध में 'कॉकरोच' की वेशभूषा में नाचते-गाते पहुंचा युवक, लोग बनाने लगे वीडियो