हरदोई : सिपाही का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई । हरियावां थाने में तैनात सिपाही आरिफ खान को आज एसपी ने सस्पेंड कर दिया। बताया गया है कि आरिफ खान ने सागर खान नामक लकड़ी के कारोबारी से मुकदमा लिखाने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे थे। जिसका आडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। हालांकि आडियो में सिपाही रुपये नही मांग रहा है बल्कि सामने वाला व्यक्ति रुपये देने की बात कह रहा है।

इस बात का ऑडियो वायरल होते ही एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने पूरे मामले की जांच सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी को सौंपी। सीओ ने सिपाही के बयान दर्ज करके एसपी को रिपोर्ट सौंप दी। शनिवार को एसपी राजेश द्विवेदी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया।

ये भी पढ़ें - बांदा : माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज

संबंधित समाचार