JDU की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ। जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को चौधरी चरण सिंह सभागार, सहकारिता भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने की। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, सभी जिलाध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी जदयू

बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इसके तहत पहले मंडल सम्मेलन, जिला सम्मेलन और विधानसभा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद प्रदेश स्तर पर राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि जदयू वर्ष 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती और संगठनात्मक क्षमता के साथ लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी प्रदेश में बनने वाली अगली सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बिहार मॉडल और योजनाओं का किया जिक्र

मुख्य अतिथि श्रवण कुमार ने बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री विधानसभा, जिला और मंडल स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन का विस्तार करने की योजना बनाई गई है। बैठक में आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।

ये भी पढ़ें : 
Sonam Wangchuk : डॉक्टरों की सलाह के बावजूद इलाज से इनकार, भूख हड़ताल के बीच अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज