Barabanki News : श्री साईं इंटर कॉलेज के 11 छात्रों ने पहले प्रयास में पास किया NEET 2026, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ सम्मान
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीट सुनिश्चित करने वाले मेधावियों का सम्मान, यूपी एसआई परीक्षा के टॉपर सौरभ भी हुए सम्मानित
बाराबंकी के श्री साईं इंटर कॉलेज में NEET-2026 में पहले प्रयास में सफल होकर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीट सुनिश्चित करने वाले 11 छात्रों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर यूपी एसआई परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सौरभ को भी सम्मानित किया गया।
बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी के श्री साईं इंटर कॉलेज, बड़ेल कैनाल रोड में शनिवार को NEET-2026 परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले 11 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने ढोल-नगाड़ों के साथ विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं, मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पहले प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र वर्मा ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इन छात्रों ने पहले ही प्रयास में NEET-2026 उत्तीर्ण कर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीट सुनिश्चित कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।
इन विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में पीयूष मिश्रा, रणवीर बैसवार, अनिमेष सिंह, अंशिका, अनन्या पटेल, अनन्या सिंह, रचना सिंह, आयुषी वर्मा, उदयराज, अमन सिंह और राज वर्मा शामिल रहे।
यूपी एसआई टॉपर सौरभ भी हुए सम्मानित
समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सौरभ को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों ने गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय
सम्मानित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के शिक्षकों को दिया। समारोह में शिक्षक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
