दुष्कर्म का आरोप: किशोरी के साथ पड़ोसी ने की घिनौनी हरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत  विचार। गुड़म्बा थाना अंतर्गत एक युवक पड़ोस में रहने वाली किशोरी (16) को बहला-फुसला कर साथ ले गया। जहां उसने किशोरी से घिनौनी हरकत की। अगले दिन किशोरी पड़ोसी के चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद किशोरी की मां पड़ोसी के घर उसकी शिकायत करने गई, तो उन्हें धमकाया गया। किशोरी ने यह आरोप लगाते हुए सम्बन्धित थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

प्रभारी निरीक्षक नितिश श्रीवास्तव ने बताया क्षेत्र के जानकीपुरम की रहने वाली महिला ने पड़ोसी सुनील उर्फ हॉण्डा व उसके परिवारिक सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में महिला ने बताया कि बीते 19 जुलाई को पड़ोसी सुनील उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं  लेकर चला गया गया। अगले दिन उसकी किसी तरह पड़ोसी के चंगुल से बचकर घर पहुंची। फिर बेटी परिजनों को पड़ोसी की करतूत बताई। बताया कि वह सुनील के साथ गई थी, जिसके बाद आरोपी ने  उससे दुष्कर्म किया। बेटी की बात सुनकर महिला आरोपित के घर पहुंची। आरोप है कि शिकायत करने पर सुनील उसकी मां मुन्नी, भाई मुन्ना और विकास उसके साथ गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही हैं।

महिला ने लगाया बहन के साथ छेड़छाड़ का आरोप

गाजीपुर में एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसकी बहन के साथ मालिक ने छेड़छाड़ की है।

गाजीपुर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी बहन(12) प्रभात चन्द्र जोशी के घर में काम करती हैं। आरोप है कि 21 जुलाई को उसकी बहन काम करने गयी थी, जहां पर प्रभात चन्द्र जोशी ने उसकी बहन को घर पर अकेला पाकर  छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची ने इसका विरोध किया आैर घर पहुंचकर उसने बड़ी बहन से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक विकासराय  का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- कबाड़ जमा करने का विवाद : हेड कांस्टेबल को बुरी तरह से पीटा, सगे भाइयों समेत 10 पर एफआईआर

 

 

संबंधित समाचार