चार दिसंबर का इतिहास: आज ही के दिन वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा पर लगाई थी रोक 

चार दिसंबर का इतिहास: आज ही के दिन वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा पर लगाई थी रोक 

नई दिल्ली। क्या कोई समाज किसी ऐसी घटना की कल्पना कर सकता है, जिसमें पति की मौत के बाद उसकी जीती जागती पत्नी को भी जलने के लिए मजबूर किया जाए और इसे प्रथा का नाम देकर सही भी ठहराया जाए। 

सती प्रथा एक ऐसी ही कुप्रथा थी, जिसमें पति की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी को उसकी चिता में जीते जी झोंक दिया जाता था और भारत में व्याप्त इस कुप्रथा को खत्म करने का श्रेय अंग्रेज वायसराय विलियम बेंटिक को जाता है, जिन्होंने चार दिसंबर 1829 को सती प्रथा पर रोक लगा दी। लॉर्ड बेंटिक भारतीय समाज से तमाम बुराइयां खत्म करने के हिमायती थे और उन्होंने नवजात कन्या वध की कुप्रथा का भी अंत किया था। 

देश दुनिया के इतिहास में चार दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1796 - बाजीराव द्वितीय पेशवा बनाए गए।

1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा को समाप्त करने का ऐलान किया। 

1860 - गोवा में मरगाव के निवासी अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय थे। 

1952 - इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत छाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई। 

1959 - भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर किए गए। 

1967 - देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण किया गया। 

1977 - मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चे का गठन किया गया। 

1984 - हिज्बुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या कर दी। 

1991 : लेबनान में अंतिम अमेरिकी बंधक को सात वर्ष की कैद के बाद रिहा कर दिया गया। 

1996 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह की सतह के अध्ययन के लिए एक और अंतरिक्ष यान 'मार्स पाथफाउंडर' प्रक्षेपित किया। 

2006 - फिलीपीन में भीषण तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत। 

2008 - प्रसिद्ध इतिहासकार और प्राचीन भारतीय इतिहास की अध्ययनकर्ता रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया। 

ये भी पढ़ें- तीन दिसंबर का इतिहास: आज ही के दिन भोपाल में यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव ने ढाया था कहर

ताजा समाचार

अमित शाह ने सीआरपीएफ जवानों को दी स्थापना दिवस पर बधाई
बलिया में भीषण सड़क हादसा: हाइवे पर खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, एक छात्र की मौत, कई घायल
IPS Transfer: दो आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, हटाए गए गाजियाबाद के DCP विवेक चंद्र यादव
प्रयागराज: चप्पल, पर्स छोड़कर नए पुल से युवती ने लगाई छलांग, खोजबीन में जुटी पुलिस
APJ Abdul Kalam की पुण्यतिथि आज: CM योगी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि, कहा- कीर्तिमानों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
पीलीभीत: लेखपाल साहब ने लगाई ये कैसी रिपोर्ट! शुरू होते ही रुक गया एमआरएफ सेंटर का निर्माण.., पहले कहां थे जिम्मेदार