Kasganj News: शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बंदरों का आंतक, आवासों में रह रहे स्वास्थ्य कर्मी रहते हैं दहशतजदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बंदरों का आतंक व्याप्त है। परिसर में बने आवासों में रहे स्वास्थ्य कर्मी दहशतजदा रहते हैं। तीमारदार और रोगी भी स्वास्थ्य केंद्र जाने में सकुचाते हैं। आसपास की बस्ती में रह रहे लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं।

शहर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहल्ला नबाव अशोक नगर में स्थित है। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों के आवास भी बने हुए हैं। इनमें स्वास्थ्य कर्मी अपने परिवार के साथ रहते हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर बंदरों का इस कदर आतंक है कि परिसर में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी दहशतदजा रहते हैं। अनहोनी की आशंका सताती रहती हैं। 

बंदरों के आंतक के चलते बच्चे तो आवासों से निकलते ही नहीं हैं। स्वास्थ्य केंद्र के आसपास की आवासीय बस्ती भी बंदरों के इस  आंतक से अछूती नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले तीमारदार और रोगी यहां आने में सकुचाते हैं। उन्हें भी बंदरों के आतंक का भय सताता है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोग एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने पालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़वाकर जंगलों में छुड़वाए जाने की मांग की है।

स्वास्थ्य केंद्र पर बंदरों के झुंड मडराते रहते हैं। इसने अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इससे निजात मिलनी चाहिए।- अमन माहेश्वरी

आवासों में रहे स्वास्थ्य कर्मी और उनके परिवारीजनों के अलावा यहां आने वाले रोगी और तीमारदार भी बंदरों के आतंक से भयभीत रहते हैं।- दीपक गुप्ता

ये भी पढे़ं- Kasganj: अवैध रूप से संचालित हो रहे ईट भट्ठे, जिम्मेदारों को नहीं कोई परवाह

 

संबंधित समाचार