पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री विश्वनाथ चौधरी का 82 साल की उम्र में निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री विश्वनाथ चौधरी का शनिवार सुबह कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया, ''चौधरी को पिछले हफ्ते एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज सुबह छह बजकर 42 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।'' 

रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के नेता चौधरी दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट सीट से सात बार विधायक रहे थे। उन्होंने 1987 से 2011 तक पश्चिम बंगाल सरकार में जेल और समाज कल्याण मंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं। आरएसपी महासचिव मनोज भट्टाचार्य ने कहा कि चौधरी का अंतिम संस्कार बालुरघाट में किया जाएगा।  

यह भी पढ़ें:-Paris Olympics 2024: सीन नदी पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ पेरिस ओलंपिक का भव्य उद्घाटन, सिंधू और शरत ने थामा तिरंगा

 

संबंधित समाचार