NHM: स्थानांतरण की मांग को लेकर आक्रोशित हैं संविदा कर्मचारी, मिशन निदेशक से मिलकर कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारी स्थानांतरण की मांग को लेकर आक्रोशित हैं। यदि  स्थानांतरण का मुद्दा हल नहीं होता है, तो 10 दिन बाद संविदा कर्मचारी मिशन निदेशक के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर ने दी है।

मयंक ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक पिंकी जोवल से मुलाकात कर संविदा कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी दी। साथ ही स्थानांतरण के मुद्दे पर कर्मचारियों की मांग को रखा है। 

इस दौरान मिशन निदेशक को यह भी जानकारी दी गई है कि यदि 10 दिन के भीतर स्थानांतरण संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो कर्मचारी एनएचएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे और उन्हें रोक नहीं जा सकता। जिस पर मिशन निदेशक ने कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा। मिशन निदेशक की तरफ से कहा गया है कि फ़ाइल अप्रूवल के लिए गई है सहमति मिलते ही ट्रांसफर शुरू किया जायेगा। 

केंद्र को लिखा जायेगा पत्र

मिशन निदेशक ने वेतन विसंगति पर कहा कि सब कुछ तैयार कर रखा है, लेकिन जितने कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना है उतना बजट केंद्र से प्राप्त नही है, जिसके बजट के लिये केंद्र को पत्र लिखा जायेगा।

एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर ने बताया कि 18 से 25 जुलाई तक बीमा की गाइडलाइन जारी हो जायेगी,बीमा 27 मार्च 2024 से लागू हो गया है। सभी कर्मचारियों को ईपीएफ का लाभ दिलाये जाने के लिए मिशन निदेशक ने EPFO कमिश्नर को पत्र जारी करने के लिए HR को निर्देशित भी किया।

बैठक में एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर, महामंत्री आदित्य भारती, उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, अनुज शर्मा, संगम गौतम, अस्मिता सिंह, प्रवक्ता मनोज कुमार, डॉ. हरजिंदर, अनुज मिश्रा, अतुल भदौरिया,यज्ञेश पाण्डेय, मुकेश चौधरी, शिवशंकर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: नशे की हालत में मिला पिता, 5 साल की बेटी और बाइक गायब

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म