बरेली: त्योहार पर भी घंटों बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार । होली पर भी मरम्मत कार्य की वजह से रोजाना बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को भी शटडाउन की वजह से कई इलाकों में चार से पांच घंटे बिजली गुल रही।

हरुनगला विद्युत उपकेंद्र के बाईपास फीडर पर मरम्मत कार्य और पेड़ों की छंटाई की वजह से तुला शेरपुर, सुरेश शर्मा नगर, विष्णु धाम कॉलोनी, लोक निर्माण विहार, राजकीय छात्रावास, शक्तिनगर आदि क्षेत्रों की बिजली सुबह 11 से शाम 4 बजे तक गुल रही।

इसके अलावा जगतपुर उपकेंद्र के जगतपुर और आकाशपुरम फीडर पर ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की वजह से बिजली गुल रही। इसके अलावा परवाना नगर, आशुतोष सिटी और वनखंडी नाथ फीडर पर मरम्मत कार्य की वजह से मुंशी नगर, परवाना नगर, खंडेलवाल नगर, आकांक्षा एन्क्लेव, बड़ी विहार, छोटी विहार, बन्नूवालनगर में बिजली गुल रही।

ये भी पढ़ें-बरेली: जमीन बेचने के बहाने महिला ने पांच लाख ठगे

संबंधित समाचार