शाहजहांपुर: पांच दिन पहले बैंक जाने को घर से निकली थी महिला, नहीं लग रहा सुराग...पति ने जताई अनहोनी की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निगोही/ शाहजहांपुर, अमृत विचार। निगोही क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी सोनी चार मई को सुबह 9:30 बजे घर से बैंक जाने की बात कह कर चली गई, साथ में सात वर्ष की बेटी और चार वर्ष के बेटे को भी ले गई। दोपहर तब जब वह नहीं लौटी तब महिला की तलाश शुरू हुई लेकिन उसका पता नहीं चला। पति ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। 

पीड़ित पति का कहना है कि सोनी अपने साथ घर के सारे जेवर और 35 हजार रुपये, मोबाइल भी साथ ले गई है। जिस पर कॉल करने से स्विच ऑफ बता रहा है। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पत्नी और बच्चों की बरामदगी की गुहार लगाई है।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: जालौन में मजदूरी करने गए युवक की मौत, मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार