शाहजहांपुर: जालौन में मजदूरी करने गए युवक की मौत, मचा कोहराम
पुवायां/शाहजहांपुर, अमृत विचार। परिवार का पालन पोषण करने के लिए जालौन में मजदूरी करने गए पुवायां के युवक की हादसे में मौत हो गई। सूचना घर वालों तक पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
पुवायां के गांव बद्रीपुर हदीरा निवासी लाल सिंह का पुत्र विजय एक माह पहले घर से जालौन मजदूरी करने गया था। लाल सिंह ने बताया कि उसका बेटा अजालौन में ट्रैक्टर-रीपर चला रहा था। रीपर चलते समय अचानक वह उसमें फंस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घर पर सूचना पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रोशनी बार-बार बेसुध हो रही थी क्योंकि उसके कंधों पर दोनों छोटे बच्चों की जिम्मेदारी अकेले आ गई।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत, बहगुल नदी में गिरा शव...मां ने दो युवकों पर धक्का देने का लगाया आरोप
