हरदोई: कार की टक्कर से किशोर की मौत, शव रख सड़क पर लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शाहाबाद-पिहानी रोड पर अयारी गांव के पास एक तेज़ रफ्तार कार ने 10 वर्षीय किशोर को ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। हादसा होता देख वहां आस-पास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर ड्राइवर वहां से कार ले कर फरार हो गया। किशोर की मौत से गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम हटवाया।

बताया गया है कि मझिला थाने के अहेमी निवासी सोनू का 10 वर्षीय पुत्र लकी शुक्रवार की दोपहर अयारी गांव आया हुआ था,उसी बीच एक तेज़ रफ़्तार कार ने उसे ऐसी टक्कर मारी कि किशोर की वहीं पर मौत हो गई।जैसा कि बताते है कि उस बीच वहां आस-पास मौजूद लोगों के 'पकड़ो-पकड़ो' का शोर करने पर ड्राइवर कार ले कर वहां से फरार हो गया। 

हादसे की खबर सुनते ही वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रख कर वहां जाम लगा दिया। इसका पता होते ही पहुंची पुलिस ने तमाम कोशिशों के बाद जाम हटवाया। उसने हादसे की जांच शुरु कर दी। उधर हादसे में किशोर की मौत होने की खबर सुनते हई उसके घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: मुख्तार मौत मामले में FIR की मांग को कोर्ट ने किया खारिज, वकील बोले- हम लेंगे हाईकोर्ट की शरण

संबंधित समाचार