Video: रायबरेली में मोबाइल शॉप में लगी आग, लाखों का सामान जला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। शहर कोतवाली के घंटाघर के पास बंदूक गली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मोबाइल शॉप पर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप अख्तियार कर लिया और पूरी दुकान को अपनी आगोश में ले लिया। आग लर जब तक काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखे लाखो रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया।

गुरुवार सुबह शहर कोतवाली के अंतर्गत बंदूक गली में स्थित मोबाइल शॉप में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने की घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा किसी तरह से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड कर्मी गंगाधर मिश्रा ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया लिया गया है, घटना में लाखों रुपए के मोबाइल व अन्य सामान जल गए हैं।

ये भी पढ़ें -फिलिस्तीनियों की एक सभा को इजरायल ने बनाया निशाना, हवाई हमले में 13 लोगों की मौत

संबंधित समाचार