चैत्र नवरात्र: मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंच सकते हैं तीन दिन में 12 लाख श्रद्धालु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विंध्याचल, मीरजापुर। आगामी तीन दिवस श्रद्धालुओं से भरा होगा विंध्यधाम ऐसी संभावनाएं प्रबल है । आंकड़ों का आंकलन किया जाए तो रविवार , सोमवार तथा मंगलवार नवरात्रि की छठ, सप्तमी तथा अष्टमी का महापर्व है, जिसमे करीब 12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन की संभावनाएं है ।

जनपद  के तमाम आलाधिकारियों की नजर इन विशेष दिनों के दृष्टिगत मेलाक्षेत्र पर बनी हुई है । जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन , पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह , अपर जिलाधिकारी राजस्व शिवप्रताप शुक्ला, पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह , नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह लगातार तीनों प्रमुख मंदिरों मां विंध्यवासिनी , मां अष्टभुजा एवं मां कालीखोह के अलावा गंगा घाटों , त्रिकोण मार्ग , रैन बसेरा , रोडवेज , रेलवे स्टेशन इत्यादि स्थानो पर स्थलीय निरीक्षण कर दर्शनार्थियों की सुविधाओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते दिखाई दे रहे है ।

यह भी पढ़ें: हरदोई: झोलाछाप के इलाज से 3 साल की बच्ची की हुई मौत

संबंधित समाचार