हल्द्वानी: 269 लोगों को खोए हुए मोबाइल लौटाए 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने 269 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल लौटा दिए हैं। खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने शुक्रवार को पुलिस बहुद्देश्यीय भवन में हुई प्रेस वार्ता में बताया कि खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए जनपद स्तर पर मोबाइल एप सेल बनाई गई है। सेल ने जनवरी से जून माह तक बीते छह माह में खोए हुए मोबाइल फोनों की आईएमईआई नंबर सर्विलांस पर लगाकर उनकी लोकेशन निकाली। बाद में इन फोनों को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों से बरामद किया।

सेल ने विभिन्न कंपनियों के 269 मोबाइल फोन बरामद किए जिनकी कीमत 46.35 लाख रुपये आंकी गई है। इसके बाद उन्होंने असली मालिकों को मोबाइल लौटाए। कई माह बाद अपना फोन पाकर उनके चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। इस दौरान एसपी अपराध हरबंस सिंह, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सेल इंचार्ज हेमचंद्र पंत, कांस्टेबल किशन कुंवर, पूजा चौधरी आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार