Bareilly News: भैया दूज के बाद भी ट्रेनों में रही भीड़, सीट पाने को यात्रियों में मारामारी

Amrit Vichar Network
Edited By Priya Chaturvedi
On

बरेली के चारों स्टेशनों पर सुबह से शाम तक उमड़े यात्री, कई ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली

भैया दूज के अवसर पर बुधवार को बरेली के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। बरेली जंक्शन, सिटी, इज्जतनगर और कैंट स्टेशन पर सुबह से शाम तक यात्रियों का दबाव बना रहा। इंटरसिटी, आला हजरत, राज्यरानी और त्रिवेणी समेत कई ट्रेनों में यात्रियों को सफर के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

बरेली, अमृत विचार । भैया दूज पर बुधवार को भाई-बहनों के मिलन के लिए रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का हुजूम उमड़ा। त्योहार के चलते बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर और कैंट स्टेशन पर सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हालात यह रहे कि कई ट्रेनों में यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की की स्थिति बनी रही।

सुबह तड़के चार बजे से ही बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन यात्रियों से भर गए थे। इंटरसिटी और आला हजरत एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में यात्री रवाना हुए। चंदौसी और दिल्ली एक्सप्रेस में भी काफी भीड़ रही। दिन चढ़ने के साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़ती गई। राज्यरानी, त्रिवेणी, वंदे भारत और अवध-असम एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों को जगह पाने के लिए जूझना पड़ा।

भीड़ के बीच किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए रेल अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने लगातार निगरानी की। यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन की जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क और पूछताछ केंद्र सक्रिय रहे।

चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर मोहम्मद इमरान, सीआईटी ओपी भारद्वाज और स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह अपनी टीमों के साथ मुख्य गेट, टिकट विंडो और प्लेटफार्मों पर व्यवस्था संभालते रहे। सुबह से शुरू हुआ भीड़ का दबाव शाम तक बना रहा।

चारों स्टेशनों पर दिखा त्योहार का असर

भैया दूज पर बरेली जंक्शन के साथ बरेली सिटी, इज्जतनगर और कैंट स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ रही। सुबह से ही प्लेटफार्मों पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई थी। त्योहार के चलते ट्रेनों में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ देखने को मिली। चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर मोहम्मद इमरान, सीआईटी ओपी भारद्वाज और स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह अपनी टीमों के साथ मुख्य गेट, टिकट विंडो और प्लेटफार्मों पर व्यवस्था संभालते रहे। 

ये भी पढ़ें- शहर में कुत्ते पालने के शौकीन हजारों, लाइसेंस बनवाने में सिर्फ 403 आगे

संबंधित समाचार