Bareilly News: 15 दिन तक पुलिस को छकाता रहा संतोष साहू हत्याकांड का मुख्य आरोपी, कोर्ट में किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Priya Chaturvedi
On

संतोष साहू हत्याकांड, ललित साहू सरेंडर, मथुरापुर हत्याकांड, सीबीगंज पुलिस, बरेली क्राइम न्यूज, Santosh Sahu Murder Case, Lalit Sahu Surrender, Bareilly Crime News, CB Ganj News

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के मथुरापुर गांव में संतोष साहू हत्याकांड के मुख्य आरोपी ललित साहू उर्फ लाला ने 15 दिन फरार रहने के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।

सीबीगंज, बरेली। मथुरापुर गांव के चर्चित संतोष साहू हत्याकांड के मुख्य आरोपी ललित साहू उर्फ लाला ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वारदात के बाद से 15 दिन तक फरार रहे आरोपी की तलाश में एसओजी समेत पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही थीं, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया।

23 अक्टूबर की शाम मथुरापुर गांव निवासी संतोष साहू कथा की दावत खाने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे ललित साहू उर्फ लाला ने उन्हें गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल संतोष को परिजनों ने सीबीगंज पुलिस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उनकी मौत हो गई थी।

मामले में मृतक की पत्नी जावित्री की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी ललित फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत कई पुलिस टीमें लगातार तलाश कर रही थीं। हालांकि, पुलिस की गिरफ्तारी से पहले ही आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

ये भी पढ़ें- चारे का भुगतान अटका तो पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा किसान, डीएम ने दी मदद 

संबंधित समाचार