गोंडा

गोंडा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 81 दरोगा के तबादले, 9 चौकी प्रभारी हटाए, 19 उप निरीक्षकों को मिली चौकियों की कमान

 गोंडा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल :  81 दरोगा के तबादले, 9 चौकी प्रभारी हटाए, 19 उप निरीक्षकों को मिली चौकियों की कमान
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले गोंडा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी अभिषेक ने 81 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले हैं। नौ चौकी प्रभारियों को थानों में भेजा गया, जबकि 19 दरोगाओं को नई चौकियों की कमान सौंपी गई है।

Gonda News : गोंडा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया DJ; किशोर की मौत

गोंडा के धनेश्वरपुर गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से पांच लोग झुलस गए, जबकि 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के समय सभी डीजे और रोड लाइट लगाने के काम में लगे थे।
उत्तर प्रदेश  Breaking News  गोंडा  देवीपाटन 

गोंडा में पटाखा लाइसेंस सत्यापन के नाम पर रिश्वतखोरी: दो पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने बैठाई विभागीय जांच, देखें वायरल वीडियो

गोंडा में पटाखा लाइसेंस सत्यापन के नाम पर रिश्वत लेने के वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सिपाही अजीत सिंह और महिला आरक्षी सुमन को निलंबित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश  गोंडा  Crime  देवीपाटन 

दीपावली पर घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, छह महीने पहले ही हुई थी शादी

गोंडा के तरबगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय सूरज सिंह की मौत हो गई। वह गुरुग्राम से दीपावली मनाने घर आया था और 6 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
उत्तर प्रदेश  गोंडा  देवीपाटन 

गोंडा में सड़क हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटी की मौत, देवर गंभीर घायल

गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में दुबहा-कटरा मार्ग पर चौहानपुरवा गांव के पास रविवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय सफिया और उनकी 8 महीने की मासूम बेटी करिश्मा की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा महिला का देवर साबिर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  गोंडा  देवीपाटन 

गोंडा : मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

थाना धानेपुर क्षेत्र के दतौली मार्ग स्थित इटवा चौराहे पर संचालित एक मेडिकल स्टोर में रात आग लगने से लाखों रुपये की दवाइयां और दुकान में रखे अन्य उपकरण जलकर राख हो गए।
उत्तर प्रदेश  गोंडा 

Gonda News: ट्रेन के कोच में लावारिस मिले तीन बैग, तलाशी में 53,500 रुपये की 78 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15274 के एस-2 कोच में आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान तीन लावारिस बैग बरामद किए। तलाशी लेने पर इनमें अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 78 बोतलें मिलीं, जिनकी कीमत करीब 53,500 रुपये बताई गई है। यात्रियों ने बैगों पर दावा नहीं किया। आरपीएफ ने शराब और बैगों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी गोंडा को सौंप दिया।
उत्तर प्रदेश  गोंडा  देवीपाटन 

Gonda News: त्योहार से पहले मानदेय को तरसे शिक्षामित्र और अनुदेशक, SNA पोर्टल की अड़चन पर बीएसए को सौंपा ज्ञापन

गोंडा में त्योहार से पहले शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय भुगतान अटकने से नाराजगी बढ़ गई है। SNA पोर्टल में आ रही तकनीकी अड़चनों के कारण कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या को लेकर शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय का जल्द भुगतान कराने की मांग की। साथ ही शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालयों में तैनाती देने की मांग भी उठाई गई।
उत्तर प्रदेश  गोंडा  देवीपाटन 

गोंडा में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गोंडा के कर्नलगंज से बालपुर लौट रहे बाइक सवार अजय कुमार पांडेय को राम आश्रय पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
उत्तर प्रदेश  गोंडा  देवीपाटन 

Gonda News : CM योगी के मंच से बृजभूषण परिवार की दूरी, गोंडा की राजनीति में फिर उठे सवाल

गोंडा के सिंगारघाट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह, उनके दोनों बेटे और कटरा विधायक बावन सिंह शामिल नहीं हुए। वहीं मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री के करीब तीन मिनट के संबोधन ने भी राजनीतिक चर्चाओं को हवा दी। हालांकि, गैरमौजूदगी और संभावित टिकट बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Top News  उत्तर प्रदेश  गोंडा  देवीपाटन 

Gonda News : कीर्तिवर्धन सिंह का बड़ा बयान, कहा- योगी को भूले तो लौट आएगा सपा का दौर

गोंडा के सिंगार घाट में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने भाजपा सरकार के विकास कार्य गिनाए; एसआईआर का भी किया जिक्र, बोले- विपक्ष युवाओं को गुमराह कर रहा
Top News  उत्तर प्रदेश  गोंडा  देवीपाटन 

सपा यूपी के लिए श्राप... गोंडा से योगी का बड़ा हमला; एक लाख नौकरियों और अग्निवीर आरक्षण का भी किया ऐलान

गोंडा के तेजपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर दंगे, अपराध और विकास में भेदभाव को लेकर हमला बोला। उन्होंने 520 करोड़ रुपये से अधिक की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की तैयारी और अग्निवीरों को विभिन्न विभागों में 20 प्रतिशत आरक्षण देने की बात भी कही।
Top News  उत्तर प्रदेश  गोंडा  देवीपाटन