गोंडा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 81 दरोगा के तबादले, 9 चौकी प्रभारी हटाए, 19 उप निरीक्षकों को मिली चौकियों की कमान
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने 81 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किया है।
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले गोंडा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी अभिषेक ने 81 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले हैं। नौ चौकी प्रभारियों को थानों में भेजा गया, जबकि 19 दरोगाओं को नई चौकियों की कमान सौंपी गई है।
गोंडा, अमृत विचार। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने 81 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। देर रात जारी आदेश में नौ चौकी प्रभारियों को हटाकर थानों में तैनाती दी गई है, जबकि 19 दरोगाओं को विभिन्न चौकियों का प्रभारी बनाया गया है। इस फेरबदल से कई थानों और चौकियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।
इन दरोगाओं को मिली चौकियों की कमान
तबादला आदेश के अनुसार महाराजगंज चौकी प्रभारी डॉ. पिंटू कुमार यादव को धानेपुर, रोडवेज चौकी प्रभारी सोनू कुमार को खोड़ारे, सद्भावना चौकी प्रभारी विभव तिवारी को नवाबगंज तथा सोनी गुमटी चौकी प्रभारी संदीप कुमार को छपिया भेजा गया है। इसी तरह न्यायालय चौकी प्रभारी विनोद चंद जायसवाल को कटरा बाजार, पथरी बाजार चौकी प्रभारी राहुल मौर्या को खोड़ारे, नवाबगंज कस्बा चौकी प्रभारी पंकज यादव को इटियाथोक, डुमरियाडीह चौकी प्रभारी अंकित उपाध्याय को मनकापुर और दुबहा चौकी प्रभारी गोलू कुमार तिवारी को छपिया थाने में तैनाती दी गई है।
नई तैनाती के तहत राम प्रकाश चंद्र को महाराजगंज, मयंक वर्मा को रोडवेज और श्रीराम प्रसाद को सद्भावना चौकी प्रभारी बनाया गया है। प्रशांत गुप्ता को ढेमवा घाट, विनोद कुमार सिंह को पांडेय बाजार, अजीत कुमार मौर्य को सोनी गुमटी, उदित कुमार वर्मा को मछली बाजार, विजय शंकर को तिवारी बाजार तथा शैलेश कुमार को न्यायालय सुरक्षा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा विभव सिंह को हलधरमऊ, अजय कुमार द्विवेदी को खोरहंसा, सावन कुमार सिंह को दुबहा बाजार, अरविंद कुमार को सालपुर और आनंद उपाध्याय को कस्बा करनैलगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। महेंद्र प्रताप को दर्जीकुआं, राम सहाय घर दुबे को पथरी बाजार, कामेश्वर रावत को कस्बा नवाबगंज, अवनीश कुमार विद्यार्थी को मांगुरा बाजार और रोहित रणबीर को डुमरियाडीह चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। जानकीनगर चौकी की जिम्मेदारी अभिलेख तिवारी, कहोबा चौकी की कमान सुमित कुमार सिंह और स्वामीनारायण छपिया मंदिर चौकी का प्रभारी सौरभ कुमार को बनाया गया है।
चुनाव से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद
चुनाव से पहले किए गए इस व्यापक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थित करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। एसपी ने सभी उप निरीक्षकों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें :
Baghpat News : बाल गृह में बच्चों से दुर्व्यवहार का आरोप, केयरटेकर पर FIR; जांच में व्यवहार मिला अनुचित
