फर्रुखाबाद: कचहरी गेट पर डटे रहे अधिवक्ता, पुलिस नहीं कर सकी प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद । गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन और पुलिस में मोर्चा बंदी रही। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कचहरी के तीनो गेटों पर मुस्तैद रहे। कुछ पुलिस कर्मियों ने भीतर जानें का प्रयास किया तो उन्हें नोकझोंक का भी सामना करना पड़ा। कचेहरी में मुख्य द्वारा पर बार एसोसिएशन के महासचिव संजीब पारिया, अनुशासन समिति के …

फर्रुखाबाद । गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन और पुलिस में मोर्चा बंदी रही। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कचहरी के तीनो गेटों पर मुस्तैद रहे। कुछ पुलिस कर्मियों ने भीतर जानें का प्रयास किया तो उन्हें नोकझोंक का भी सामना करना पड़ा। कचेहरी में मुख्य द्वारा पर बार एसोसिएशन के महासचिव संजीब पारिया, अनुशासन समिति के सदस्य अधिवक्ता दीपक द्विवेदी आदि अधिवक्ताओं के साथ डटे रहे।

पुलिस एक किनारे मूक दर्शक बनकर खड़ी रही। कुछ पुलिस कर्मियों नें भीतर जानें का प्रयास किया तो उन्हें अधिवक्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल जिला बार एसोसिएशन की जिला प्रशासन के खिलाफ कलम बंद हड़ताल चल रही है। बीते दिनों में बार द्वारा डीएम-एसपी का पुतला फूंकनें, बुद्धि-शुद्धी हबन का आयोजन किया जा चुका है। वहीं मौन-जुलूस के साथ डीएम-एसपी को सम्बोधित ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है।

गुरूवार को हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं को न्यायालय प्रतिसर में प्रवेश नही करने दिया। न्यायालय परिसर के अंदर किसी भी रिमांड वाहन को जानें की इजाजत नही थी। गेट नंबर दो पर जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव, शेर सिंह यादव व अनिल पाल अधिवक्ता डटे रहे। हड़ताल के चलते न्यायालय का कार्य भी पूरी तरह से ठप रहा।

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता