फर्रुखाबाद में सीएम योगी बोले- सपा व कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहती हैं...भारत की धरती जिहाद की नहीं, राम और कृष्ण की धरती है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मुकेश राजपूत की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करने की साजिश कर रहे है। उसी साजिश के तहत वोट जिहाद की बात कही जा रही है। वोट में जिहाद नही होता है। दुनिया के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हमें वोट करना होता है।  

सीएम योगी ने कहा कि दिव्यांग जनों के हक पर डकैती डालने वाले  अब वोट जिहाद की बात कर रहे हैं। भारत की धरती राम और कृष्ण की धरती है जिहाद की धरती नही है। उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया है। अपराधी ओर माफियो का राम नाम सत्य भी हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वह बाबा महा काल की धरती उज्जैन से होकर आए हैं। 

हर जगह भगवा लहरा रहा है। उन्होंने सपा व कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दौरान पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग के आरक्षण पर डकैती डालने का प्रयास किया गयाथा। जस्टिस रंगनाथ मिश्रा और सच्चर कमेटी के माध्यम आरक्षण पर डकैती डाल कर धार्मिक आधार पर आरक्षण देने की साजिश हुई थी। बाबा  साहब कभी धार्मिक आरक्षण के पक्ष धर नही रहे।इस  मौके पर लोक सभा उम्मीदवार मुकेश राजपूत तथा सभी जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: शोहदा युवती पर बना रहा था जबरन शादी का दबाव; मना करने पर दी यह धमकी...डर से पीड़िता हुई लापता

संबंधित समाचार