कुतुबखाना पुल निर्माण को लेकर निरीक्षण करने पहुंचीं मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना पुल का कार्य किस गति से चल रहा है, काम की प्रगति देखने आज कमिश्नर सौम्या अग्रवाल व नगर आयुक्त निधी वत्स गुप्ता स्मार्ट सिटी टीम के साथ कुतुबखाना पहुंची। इस दौरान उन्होंने पुल का कार्य किस तरह से चल रहा है यह देखा।

इसके साथ ही उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निरीक्षण किया। व्यापारियों के द्वारा किए गए अतिक्रमण हट जाने के बाद अब पुल के निर्माण में तेजी आ गई है। उन्होंने पैदल चल कर पुल का काफी दूर तक मौका मुआयना भी किया। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने काम करा रहे इंजीनियरों से कार्य की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जाना। 

उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द तय समय पर पुल का निर्माण कराना उनकी प्राथमिकता है। पुल निर्माण के बाद शहर की जनता को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही कुतुबखाना से लेकर कोहाड़ापीर तक के व्यापारियों का व्यापार पटरी पर आ जाएगा। अभी जरूर पुल के कारण  लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में इससे लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: शहर के स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

FIFA World Cup Final Fight Video: हार के बाद भड़के लिएंड्रो परेडेस, स्पेनिश खिलाड़ियों से झड़प; गावी की आंख के पास लगी चोट
ब्रिटेन : एंडी बर्नहैम बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर
Lionel Messi World Cup Final: मेटलाइफ स्टेडियम ने फिर तोड़ा मेसी का सपना, 10 साल बाद उसी मैदान पर दर्दभरी विदाई
Parliament Monsoon Session 2026 : संसद के मानसून सत्र के बीच दिल्ली में रूट डायवर्जन, कई मेट्रो स्टेशन बंद; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी, जानें हर अपडेट
Parliament Monsoon Session:  : कॉकरोच जनता पार्टी के 'चलो संसद' मार्च पर दिल्ली हाई अलर्ट, संसद और जंतर-मंतर के चारों ओर सुरक्षा का कड़ा घेरा