मौनी अमावस्या: कला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं में लगाई आस्था की डुबकी

प्रशासन की ओर से गंगा घाट पर किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मौनी अमावस्या: कला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं में लगाई आस्था की डुबकी

बदायूं/ कछला, अमृत विचार। मौनी अमावस्या पर कछला गंगा घाट आस्था से सराबोर नजर आया। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। महिलाओं ने संकीर्तन किया तो घाट पर पुरोहितों से अनुष्ठान भी कराए गए। इस दौरान मुंडन भी कराए गए। गंगा घाट पर खासी भीड़ दिखी। महिलाओं और बच्चों ने खानपान की वस्तुओं का लुत्फ उठाया।

कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार भोर से शुरू हो गया था। सुबह तक हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने गंगा में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। फिर हर-हर गंगे के घोष के साथ स्नान करते दिखे। श्रद्धालुओं ने घाट पर अपने इष्टदेव और गंगा मइया की पूजा की। कासगंज, हाथरस, बदायूं, मथुरा और पड़ोसी राज्यों में राजस्थान समेत मध्यप्रदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। घाट पर पुरोहितों से धार्मिक अनुष्ठान कराए।

Capture

वहीं दूसरी ओर कन्याओं को भोजन कराने के बाद कई श्रद्धालुओं ने आश्रमों में संकीर्तन किया। आश्रमों में इसे लेकर रौनक नजर आई। घाट पर लगे मेले में महिलाओं और बच्चों ने खानपान की वस्तुओं का लुत्फ उठाया।  भीड़ भाड़ की वजह से पुलिस को भी व्यवस्थाएं बरकरार रखने में मशक्कत करनी पड़ी।

जाम में रहे लोग परेशान
मौनी अमावस्या पर काफी संख्या में लोग अपने-अपने वाहनों से कछला पहुंचे। ऐसे में वहां पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसको खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। इस दौरान जाम में फंसे लोगों का गर्मी में हाल बेहाल था। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और छोटे बच्चों को हुई।

ये भी पढ़ें- बदायूं: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह...तीन स्तर पर होगी लाभार्थियों के आवेदनों की जांच