बहराइच में भीम आर्मी के खिलाफ एकजुट हुए वकील, अधिकारियों से की शिकायत-देखें Video    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वकील बोले जाति विशेष को कहे अपशब्द, बार एसोसिएशन से नही है नाता

बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज बार एसोसिएशन के वकीलों ने शनिवार को एसडीएम और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन दिया वकीलों का कहना है कि शुक्रवार को पुराने सीओ ऑफिस के सामने वकील के नेतृत्व में लोगों ने धरना दिया, जिससे कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। ऐसे में वकीलों का भीम आर्मी से कोई लेना-देना नहीं है।

कैसरगंज बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष बृजेश प्रसाद मिश्रा और महामंत्री ज्ञान बाबू वर्मा की अगुवाई में शनिवार को काफी संख्या में वकील तहसील पहुंचे। सभी ने एक शिकायती पत्र एसडीएम, तहसीलदार और सीओ को सौंपा। अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार को पुरानी तहसील पुलिस क्षेत्राधिकार ऑफिस के सामने वकील बालक राम सरोज के नेतृत्व में भीम आर्मी संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें उनके कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों द्वारा अपने भाषण में जाति विशेष के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया गया, जिससे न्यायिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई। इस तरह की मीटिंग भीम आर्मी द्वारा पूर्व में भी की जा चुकी है। यह लोग तहसील में भी घूमा करते हैं, इसको लेकर अधिवक्ताओं व जनमानस में आक्रोश है। 

अधिवक्ताओं ने कहा कि भीम आर्मी के संगठन से बार एसोसिएशन कैसरगंज का कोई सरोकार नहीं है। इसके अलावा संगठन को बार एसोसिएशन कैसरगंज द्वारा किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान ऑडिटर पंकज कुमार शुक्ला, मिल्की राम यादव, जितेंद्र कुमार शुक्ला समेत अन्य वकील मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -श्रावस्ती के रामपुर कोड़री और शिकारी चौड़ा गांव में अन्नपूर्णा भवन का शुभारम्भ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात