बरेली: 33 केवी की लाइन पर गिरे पेड़, मढ़ीनाथ इलाके की बिजली गुल
बरेली, अमृत विचार। परसाखेड़ा से आने वाली 33 केवी की लाइन पर पेड़ गिरने से मढ़ीनाथ की बिजली गुल हो गई। एसडीओ अभिषेक कपासिया ने बताया कि 33 केवी की लाइन पर सुबह बारिश में 2 पेड़ गिर गए थे। एक पेड़ को हटा दिया है। दूसरा पेड़ बड़ा होने के चलते समय लग रहा। उसे भी हटाने का काम चल रहा है। उसके बाद तार को जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
इसके अलावा नदोसी उपकेंद्र के तिलियापुर गांव में तार जल जाने के कारण गुरुवार की पूरी रात बिजली गुल रही। जिसके चलते लोगो को काफी परेशानी हुई l
