Unnao News: चेतावनी बिंदु से महज 47 सेंटीमीटर दूर है गंगा का जलस्तर, निचले इलाकों में पहुंचने लगा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाढ़ पीड़ितों के लिए नवीन बढ़ केंद्र का खोला गया ताला

उन्नाव, अमृत विचार। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते शुक्लागंज की ओर निचले इलाकों में तेजी से गंगा का पानी फैलने लगा है। जिस कारण कई मकानों और प्लाटों के आसपास पानी भर गया है। जिससे वहां के रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। केंद्रीय जल आयोग की मानें तो अभी जलस्तर में बढ़ोतरी संभव है। जिस कारण लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार शाम 6 बजे गंगा का जलस्तर 111.460 मीटर दर्ज किया गया था। जिसके बाद शुक्रवार सुबह आठ बजे 111.530 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया है। जो चेतावनी बिंदु 112 मीटर से महज 47 सेंटीमीटर दूर है। 11 घंटे के भीतर गंगा का जलस्तर 7 सेंटीमीटर बढ़ा है। 

पानी बढ़ने के कारण तटवर्ती इलाके गोताखोर, मोहम्मद नगर और कर्बला के आस पास निर्माणाधीन प्लाट और मकान पानी से घिरने लगे हैं। वहीं केन्द्रीय जल आयोग की मानें तो अभी जलस्तर में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। जिससे तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाढ़ का खतरा सताने लगा है। 

वहीं पश्चिमी इलाके के कई मोहल्लों के आस पास बाढ़ का पानी भरने से मिश्रा कॉलोनी स्थिन नवीन बाढ़ केन्द्र को जिला प्रशासन के निर्देश पर खोला गया है। जहां लेखपाल अशोक सैनी ने बताया कि बाढ़ केन्द्र में राजस्व कर्मी बराबर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें- Unnao Murder: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर की नृशंस हत्या...अवैध संबंधों के विरोध में वारदात का शक

संबंधित समाचार