Unnao Murder: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर की नृशंस हत्या...अवैध संबंधों के विरोध में वारदात का शक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर की हत्या

उन्नाव, अमृत विचार। मौरावां थानाक्षेत्र के गुलहरिया गांव में पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना के पीछे का कारण पति के अवैध संबंध बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गुलहरिया गांव निवासी सुरेश ने धारदार हथियार से गलारेत कर पत्नी आरती (35 ) की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी सुरेश मौके से फरार हो गया। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। 

लोगों की माने तो घटना के पीछे का कारण पति का अवैध संबंध बताया जा रहा है। सुरेश के अवैध संबंधों को चलते पत्नी से कई बार कहासुनी भी हो चुकी थी। जिसको लेकर दोनों में विवाद रहता था। जिस कारण अवैध संबंधों में बाधक बनी पत्नी को पति ने मौत के घाट उतार दिया। 

घटना के बाद से मृतका के तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मौरावां थाना प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया की मृतका के चाचा की तहरीर पर जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में पति ने पत्नी की पिटाई कर गला दबाकर की हत्या: अवैध संबंधों का महिला करती थी विरोध, छह माह पहले कोर्ट-कचहरी भी हो चुकी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा