बहराइच: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, कई लोगों पर कर चुका है हमला, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के मोतीपुर रेंज के मनोहरपुरवा गांव में लगे पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग की ओर से उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत सोमईगौढी गांव में बीते एक माह से तेंदुआ लोगों पर हमला कर रहा था।

लखीमपुर खीरी जिले से रिश्तेदारी में आए बालक को भी हमला कर मार डाला था। ग्रामीणों पर हमले को देखते हुए वन विभाग की ओर से ग्राम पंचायत के मनोहरपुरवा के एक गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया गया था। शुक्रवार रात को पिंजरे में बकरी के शिकार के लिए आई तेंदुआ कैद हो गई। 

डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र पांच वर्ष है। उन्होंने बताया कि वन संरक्षक और मुख्य वन संरक्षक को जानकारी दी गई है। आदेश के बाद तेंदुआ को जंगल या चिड़िया घर में भेजा जाएगा। तब तक उसे रेंज कार्यालय में रखा गया है।

 

यह भी पढ़ें:-Paris Olympics 2024: सीन नदी पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ पेरिस ओलंपिक का भव्य उद्घाटन, सिंधू और शरत ने थामा तिरंगा

 

संबंधित समाचार